लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकों पर तिमारदारों के हमले: महाराष्ट्र सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:14 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह चिकित्सकों और मेडिकल कर्मचारियों पर मरीजों के रिश्तेदारों के हमलों तथा चिकित्सा कर्मियों की इस तरह की अन्य शिकायतों पर गौर करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करेगी।

सरकारी वकील दीपक ठाकरे ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ को बताया कि चार हफ्तों के अंदर एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी।

गौरतलब है कि एक जनहित याचिका दायर कर स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप करने का अदालत से अनुरोध किया गया था।

अदालत ने समिति गठित करने की सरकार की दलील बुधवार को स्वीकार कर ली और विषय की अगली सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों