लाइव न्यूज़ :

धनबाद में हमलावरों ने कार के शोरूम पर हथगोले फेंके

By भाषा | Updated: September 28, 2021 00:41 IST

Open in App

धनबाद, 27 सितंबर झारखंड के धनबाद में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने जीटी रोड पर स्थित एक कार के शोरूम पर हथगोले फेंके।

बरबद्दा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में शोरूम परिसर में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने मास्क पहना हुआ था जोकि दो हथगोले फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर धनबाद के पुलिस अधीक्षक रामकुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, शोरूम के मालिक दीपक सवारिया ने संवाददाताओं से कहा कि करीब दो सप्ताह पहले उन्हें एक कुख्यात गिरोह की तरफसे धमकी भरा फोन आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां