लाइव न्यूज़ :

भबानीपुर उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में है माहौल: तिवारी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:33 IST

Open in App

कोलकाता, 26 सितंबर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को दावा किया कि भबानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भगवा पार्टी के पक्ष में माहौल है, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार हैं।

सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि भाजपा सीट से अपनी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के प्रचार के लिए उन नेताओं को ला रही हैं, जिनका विधानसभा क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य तिवारी ने भबानीपुर की आंबेडकर कॉलोनी इलाके में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है।

तिवारी ने ट्वीट किया, “आंबेडकर कॉलोनी के लोगों का प्यार बेशुमार है.. टीएमसी समर्थन देख घबराई… मतदाता बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे है 30 सितंबर का .. कमल खिलेगा।”

उन्होंने प्रचार के दौरान पत्रकारों से कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोग बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए (घरों से) निकलेंगे और भाजपा जीतेगी।”

तिवारी की टिप्पणी पर राज्य में मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, “भाजपा ऐसे नेताओं को ला रही है जिनका भबानीपुर के लोगों से कोई संबंध नहीं है। वे दिन में सपने देख रहे हैं और उपचुनाव में करारी हार का सामना करेंगे।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और स्मृति ईरानी भी भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने भबानीपुर पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनर्जी अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए भबानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं। उन्हें पांच नवंबर तक विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी हैं, ऐसा नहीं होने पर उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।

मई में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद राज्य कैबिनेट मंत्री और भबानीपुर से सीट से विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने बनर्जी के लिए सीट से इस्तीफा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र