लाइव न्यूज़ :

तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस के खिलाफ माहौल, भाजपा की जीत निश्चित: पूनियां

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:53 IST

Open in App

जयपुर, 16 अप्रैल राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने दावा किया कि राज्य में तीनों विधानसभाओं के उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है और भाजपा की जीत निश्चित है।

पूनियां ने इसके साथ ही कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि तीनों विधानसभाओं में वह भाजपा को जिताकर कांग्रेस की विदाई तय करेगी।

पूनियां ने दावा किया कि कानून व्यवस्था की बदहाली, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों से कर्ज माफी के नाम पर वादाखिलाफी, बिजली-पानी के बिलों में भारी बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता कांग्रेस के खिलाफ मतदान करेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार में भाजपा के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम षड्यंत्रों और दुष्प्रचार के बावजूद लोग भाजपा पर विश्वास जताते नजर आये।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और तमाम मंत्री सरकार के ढाई साल के बाद भी खाली हाथ जनता के बीच गये, अपनी सरकार की एक भी उपलब्धि को जनता के बीच प्रमाणित नहीं कर पाये

पूनियां ने एक बयान में कहा कि जनता इन तीनों उपचुनावों में जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से राज्य में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कोरोना वायरस के टीके से लेकर दवाइयों तक की मदद राज्य सरकार को कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार के स्तर पर इस महामारी से जनता को बचाने के लिए किसी भी तरह के प्रभावी इंतजाम नहीं किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का आलम है और निजी अस्पताल जनता को लूट रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा, राजसमंद जिले की राजसमंद और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम थम गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे