लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने सभी बाजार और दुकानें शाम छह बजे तक बंद करने का निर्देश दिया।

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:27 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 अप्रैल असम सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार को आदेश दिया कि सभी बाजार और दुकानें शाम छह बजे तक बंद कर दी जाएं।

सरकार ने उन जिलों में जहां उपचाराधीन रोगियों की संख्या 100 या उससे अधिक है, निचले स्तर के 50 प्रतिशत कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी है।

मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने ताजा दिशा-निर्देश जारी करते हुए उपायुक्तों को पाबंदियों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इनमें विभिन्न कानूनों के तहत आने वाले दंडनीय प्रावधानों को लागू किया जाना भी शामिल है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''फिलहाल हमारे यहां हालात बहुत चिंताजनक नहीं हैं और ये अभी काबू में हैं। लेकिन अगले सात-आठ दिन में क्या स्थिति होगी, कहा नहीं जा सकता।''

बरुआ ने कहा कि नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है और यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

उन्होंने कहा, ''हम अगले 3-4 दिन में स्थिति की समीक्षा करेंगे और अगर मामले लगातार बढ़ते रहे तो हमें कड़े दिशा-निर्देश जारी करने होंगे।''

दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा दुकानों को छोड़कर सभी बाजार, मॉल, साप्ताहिक बाजार और गली-कूचों की दुकानें शाम छह बजे तक बंद की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल