लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने मुस्लिमों में जनसंख्या नियंत्रण के मद्दे पर चर्चा को टालने की विपक्ष की मांग मानी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 अगस्त असम सरकार ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस की उस मांग को स्वीकार कर लिया जिसमें उसने मुस्लिम समुदाय में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर चर्चा को टालने को कहा था। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने चर्चा की अनुमति दे दी थी।

कांग्रेस मांग स्वीकार नहीं किए जाने पर सदन से बर्हिगमन करने ही जा रही थी तभी संसदीय कार्यमंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि सरकार चर्चा को टालने की इच्छुक है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन था।

विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री के बयान के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो दैमारी ने कहा,‘‘मैं यहां मध्यस्थ हूं। अगर दोनों पक्ष (सत्ता और विपक्ष) सर्वसम्मति से फैसले पर पहुंचे हैं, तो मैं खुश हूं...अध्यक्ष को कुछ विशेष अधिकार होते हैं लेकिन जिसमें सदन सहज हो वह किया जाना चाहिए।’’

इससे पहले जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक शरमन अली अहमद द्वारा 10 अगस्त को पेश विशेष निजी प्रस्ताव पर पहले चर्चा होगी और चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सरकार की ओर से जवाब देंगे।

अहमद ने अपने विशेष प्रस्ताव में कहा कि असम के मुस्लिम बहुल इलाकों खासतौर पर नदी घाटी में रह रही आबादी में जन्मदर कम हो जाएगी अगर वहां शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का प्रसार किया जाए और संचार के साधन बढ़ाए जाए।

इसपर विपक्ष के उपनेता व कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन और एआईयूडीएफ विधायक अमिनुल इस्लाम ने रेखांकित किया कि जब सरकार का कार्य सूचीबद्ध हो, तब सदस्य द्वारा पेश निजी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकती है। हुसैन ने प्रस्ताव किया कि इस मुद्दे पर किसी अन्य सत्र में चर्चा हो सकती है क्योंकि अहमद ने ऐसा ही मुद्दा इस सत्र में उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं