लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में अपने सदस्य के आलेख से माकपा की भृकृटि तन गयी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:13 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की सदस्य और पार्टी की बंगाल इकाई के दिवंगत सचिव अनिल विश्वास की बेटी अजंता विश्वास द्वारा लिखे गये एक आलेख से यहां इस वामपंथी दल की भृकुटि तन गयी है।

तृणमूल के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में अजंता विश्वास के आलेख के दो खंड बुधवार एवं बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुए। माकपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी में कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने (अजंता विश्वास ने) प्रतिद्वंद्वी दल के मुखपत्र में प्रकाशन के लिए अपना आलेख देने से पहले पार्टी नेतृत्व से अनुमति ली थी।

‘बांगो राजनीतिते नारिर भूमिका’ विषयक आलेख के पहले खंड में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय की इतिहास विषय की प्रोफेसर अजंता विश्वास ने देशभक्त सरोजनी देवी एवं बसंती देवी की चर्चा की है। दूसरे खंड में उन्होंने स्वतंत्रता कार्यकर्ता प्रतिलता वाड्डेदार एवं कल्पना दत्ता तथा उन महिलाओं के बारे में लिखा है जिन्होंने क्रांतिकारियों को अपने घरों में शरण देकर उनकी परोक्ष रूप से मदद की।

तृणमूल सूत्रों ने बताया कि तीसरे अंक, जो इस सप्ताह बाद में आएगा, में राज्य की राजनीति के बाद के चरण को शामिल किये जाने की संभावना है और उसमें ममता बनर्जी जैसे नेताओं का काल भी होगा।

महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में वामपंथी शिक्षक संघों की सदस्य अजंता विश्वास से इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया है।

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि किसी भी आलेख को उसकी सामग्री और समृद्ध ऐतिहासिक संदर्भों न कि लेखक के पिता या उसकी राजनीतिक पहचान के आधार पर आंका जाना चाहिए।

घोष ही तृणमूल के मुखपत्र का कामकाज देखते हैं और 21 जुलाई से इसे दैनिक के तौर पर पेश किया गया।

माकपा की प्रदेश समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मुझे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है। ’’

माकपा के एक अन्य नेता ने कहा कि तृणमूल के मुखपत्र में प्रमुख रूप से प्रदर्शन के साथ आलेख के खंडों के प्रकाशन से पार्टी में हलचल है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने अनौपचारिक रूप से इस पर चर्चा की है लेकिन कोई औपचारिक रूख नहीं अपनाया है।

तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि कथावस्तु अहम है न कि लेखक की पहचान। उन्होंने कहा, ‘‘ वैसे भी माकपा के नेता बिमान बोस ने इस बात की तरफदारी की है कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए हमें (वामदल एवं तृणमूल को) हाथ मिला लेना चाहिए। मैं समझता कि ऐसे आंदोलन के लिए समय आ गया है। ’’

अजंता विश्वास माकपा की छात्र शाखा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की सक्रिय सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल