लाइव न्यूज़ :

सेना ने दक्षिण-पश्चिमी कमान में दो जनरलों के बीच मनमुटाव की जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी थलसेना ने दक्षिण-पश्चिमी कमान के दो जनरलों के बीच विभिन्न मुद्दों पर जारी मनमुटाव की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है, जिसे एक दुर्लभ कदम माना जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राजस्थान और पंजाब से जुड़ी सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व देखने वाली इस कमान का मुख्यालय जयपुर में है।

कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर और उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के के रेप्सवाल के बीच कमान के संचालन, भूमिका, चार्टर और विभिन्न नियुक्तियों के दायित्व को लेकर महीनों से मतभेद बताए जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर ने सेना प्रमुख को लेफ्टिनेंट जनरल रेप्सवाल के आचरण को लेकर एक अभिवेदन दिया था। लेफ्टिनेंट जनरल रेप्सवाल ने भी लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर के खिलाफ ऐसी ही शिकायत की थी।

सूत्रों ने बताया कि सेना मुख्यालय ने मध्य कमान के मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल आई एस घूमन को जांच का जिम्मा सौंपा।

उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल घूमन दोनों जनरलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जांच कर रहे हैं और जल्द ही जांच के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘जांच के आधार पर आगे का कोई भी कदम उठाया जाएगा।’’

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने पिछले साल सितंबर में थलसेना उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी को मामले को देखने को कहा था।

सैनी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे।

लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर और लेफ्टिनेंट जनरल रेप्सवाल दोनों ही प्रतिष्ठित सैन्य परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

क्लेर मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि रेप्सवाल का तबादला पूर्वी कमान में किया जा रहा है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो