लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र पुलिस बलों से कोविड-19 टीकाकरण संबंधी कचरे को निपटाने में मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से कहा गया है कि वे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान उत्पन्न होने वाले जैविक कचरे को निपटाने में मदद को तैयार रहें।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश में कोविड-19 पर काबू पाने के लिए जल्द टीकाकरण अभियान शुरू होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि सीमा रक्षा से लेकर देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल टीके की खुराक की उपलब्धता और इसकी सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने तथा शिविरों का आयोजन करने में चिकित्सा जगत की सहायता करने में भी ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाएंगे।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पुलिस बलों, खासकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के भूमिका निभाने को लेकर हाल में संपन्न पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन में चर्चा हुई। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की थी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वे राष्ट्रव्यापी कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के दौरान उत्पन्न होने वाले बड़े जैविक कचरे को सुरक्षित ढंग से निपटाने में देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की मदद के लिए तैयार रहें।’’

भारत में टीकाकरण अभियान को 2021 में अंजाम दिए जाने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि इन बलों से यह भी कहा गया है कि वे अपने उन चिकित्साकर्मियों तथा अन्य कर्मियों की पहचान करें जो टीके की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने तथा शिविरों के आयोजन में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की मदद कर सकें।

उन्होंने कहा कि महामारी के चलते स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का काफी बोझ है और ऐसे में इन बलों के कर्मचारी उनकी मदद कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि बलों से यह भी कहा गया है कि वे अपने उन कर्मचारियों का ब्योरा तैयार करें जिन्हें पहले पहल टीका लगाया जाएगा।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के मुखिया एस एस देसवाल ने पिछले महीने पीटीआई-भाषा से कहा था कि टीकाकरण अभियान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लगभग दस लाख कर्मियों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जैसे बल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos