लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के आर्कबिशप ने चर्चों में सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, आठ अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बेंगलुरु के आर्कबिशप पीटर मचाडो ने सात से 20 अप्रैल तक बेंगलुरू के शहरी और ग्रामीण जिलों के चर्चों में सार्वजनिक प्रार्थना कार्यक्रमों को स्थगित रखने का निर्देश दिया है।

आर्कबिशप ने सभी चर्चों और उनसे जुड़े संस्थानों को अपने संदेश में कहा कि छह अप्रैल को जारी सरकार के नए सख्त निर्देशों के तहत पुलिस विभाग ने सभी सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। ऐसे में उचित होगा कि हम सरकार के साथ सहयोग करें क्योंकि यह खुद हमारी सुरक्षा और लाभ के लिए अच्छा है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान चर्च निजी यात्रा और प्रार्थना के लिए खुले रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पादरी धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं लेकिन आम लोगों की भागीदारी बहुत कम या बिल्कुल नहीं हो।

उन्होंने अधिकतम सावधानी बरते जाने और मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रमों में भी 50 से अधिक लोगों को शामिल नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए