लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के आर्चबिशप ने चर्चों में सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:42 IST

Open in App

बेंगलुरू, आठ अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने सात से 20 अप्रैल तक बेंगलुरू के शहरी और ग्रामीण जिलों के चर्चों में सार्वजनिक प्रार्थना कार्यक्रमों को स्थगित रखने का निर्देश दिया है।

आर्चबिशप ने सभी चर्चों और उनसे जुड़े संस्थानों को अपने संदेश में कहा कि छह अप्रैल को जारी सरकार के नए सख्त निर्देशों के तहत पुलिस विभाग ने सभी सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। ऐसे में उचित होगा कि हम सरकार के साथ सहयोग करें क्योंकि यह खुद हमारी सुरक्षा और लाभ के लिए अच्छा है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान चर्च निजी यात्रा और प्रार्थना के लिए खुले रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पादरी धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं लेकिन आम लोगों की भागीदारी बहुत कम या बिल्कुल नहीं हो।

उन्होंने अधिकतम सावधानी बरते जाने और मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रमों में भी 50 से अधिक लोगों को शामिल नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल