लाइव न्यूज़ :

एफएमजी परीक्षा मामले में जुर्माना लगाए जाने के खिलाफ डॉक्टरों की अपील पर 12 जुलाई को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह डॉक्टरों की उस अपील पर 12 जुलाई को सुनवाई करेगा जिसमें विदेश आयुर्विज्ञान स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) को देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति के चलते स्थगित करने के आग्रह संबंधी चिकित्सकों की याचिका को खारिज करते समय की गईं कुछ प्रतिकूल टिप्पणियों और जुर्माना लगाए जाने को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति सी हरिशंकर और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि मामले पर अभी सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं है और इसे 12 जुलाई को सुनवाई के लिए रोस्टर पीठ के समक्ष सूचीबद्ध कर दिया।

अदालत ने कहा, ‘‘आप केवल जुर्माना लगाए जाने और प्रतिकूल टिप्पणियों को चुनौती दे रहे हैं, इसे रोस्टर पीठ के समक्ष आने दीजिए।’’

एसोसिएशन ऑफ एमडी फिजीशियंस ने अपील दायर कर एकल न्यायाधीश के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें एफएमजीई को देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति के चलते स्थगित करने के आग्रह संबंधी चिकित्सकों की याचिका को खारिज करते समय कुछ प्रतिकूल टिप्पणियां की गई थीं और 25,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है