लाइव न्यूज़ :

शीर्ष न्यायालय ने बसपा सांसद के खिलाफ बलात्कार के मामले में उप्र की अदालत में सुनवायी पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च उच्चतम न्यायालय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय के खिलाफ बलात्कार के मामले में चल रही सुनवायी पर सोमवार को रोक लगा दी। साथ ही, कथित पीड़िता की उस याचिका पर उनसे जवाब मांगा है, जिसमें उसने जान को खतरा सहित अन्य आधार पर मामले को प्रयागराज से दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने महिला की ओर से पेश हुए वकील राकेश मिश्रा की दलीलों पर गौर किया और घोसी से लोकसभा सदस्य को नोटिस जारी करके उनसे चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा।

न्यायालय ने अपने आदेश में कहा, ‘‘अदालत की सुनवायी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है। स्थानांतरण याचिका दायर करने की अनुमति के लिए अर्जी स्वीकार की जाती है। अनुलग्नक का आधिकारिक अनुवाद दाखिल करने से छूट की अनुमति के लिए अर्जी मंजूर की जाती है। चार सप्ताह के अंदर जवाब देने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया जाए।’’

पीठ ने आदेश में कहा, ‘‘इस बीच, विशेष न्यायाधीश (सांसद/विधायक) अदालत, इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश के समक्ष आपराधिक मामले में लंबित सुनवायी पर रोक लगायी जाती है।’’

वाराणसी के लंका पुलिस थाने में 2019 में महिला द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी और बाद में सांसद को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अधिवक्ता ने कहा, ‘‘18 दिसंबर, 2020 को, पीड़िता अपने गवाह के साथ अदालत में सुनवाई के लिए गई थी। दोनों को प्रयागराज में अदालत परिसर के भीतर पीटा गया था और जिस सिलसिले में इलाहाबाद में कर्नलगंज पुलिस थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।’’

वकील ने कहा कि महिला की जान को खतरा है और प्रयागराज की विशेष अदालत में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी, इसलिए मुकदमे की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित करने के अनुरोध को लेकर अर्जी दायर की गई है।

इससे पहले पिछले साल जनवरी में, शीर्ष न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, जिसमें राय को नयी दिल्ली में सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए दो दिन की पैरोल दी गई थी।

राय 2019 का लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के घोसी संसदीय क्षेत्र से बसपा के टिकट पर जीते थे, वह बलात्कार के मामले में जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण