लाइव न्यूज़ :

देश के शीर्ष पुलिसकर्मियों का वार्षिक सम्मेलन डिजिटल तरीके से अगले महीने आयोजित होगा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का वार्षिक सम्मेलन अगले महीने चार दिनों तक डिजिटल तरीके से आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह भी इसमें शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

केंद्रीय एजेंसियों, खुफिया एजेंसियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्यों के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन दो से पांच दिसंबर तक आयोजित होगा।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार वार्षिक सम्मेलन का आयोजन डिजिटल तरीके से होगा।

उन्होंने बताया कि खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन के शुरुआती सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जबकि समापन सत्र को प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित करने की संभावना है ।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के शुरुआती और समापन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की संभावना है ।

भागीदारी करने वाले पुलिस अधिकारियों को उनके कार्यालय मुख्यालयों से एक वेबिनार मंच पर जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, प्रौद्योगिकी आधारित सुरक्षा उपकरण, सीमा सुरक्षा, सोशल मीडिया नीति, साइबर अपराध, आतंकवाद, कट्टरवाद रोधी कार्रवाई और कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिसकर्मियों के सामने चुनौतियों जैसे विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे।

सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार में डीजीपी और आईजीपी स्तर के करीब 250 अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे । राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) इसके लिए ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराएगा।

पुलिस के महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का सम्मेलन हर साल आयोजित होता है जिसमें राज्यों और केंद्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आंतरिक सुरक्षा, विभिन्न अपराधों और उभरती चुनौतियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2014 में सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी के बाहर इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है ।

पिछले छह सम्मेलन गुवाहाटी, गुजरात में कच्छ के रण, हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर में बीएसएफ अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी, गुजरात के केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव