लाइव न्यूज़ :

रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा ने दिल्ली वालों के नये साल के जश्न को फीका किया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:22 IST

Open in App

(मानिक गुप्ता)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर रात 12 बजे नये साल का जश्न मनाने के लिए आप कहाँ होंगे? यह सवाल उन तमाम लोगों के मन में था, जो नववर्ष का जश्न मनाने और 2021 का स्वागत करने के लिए दोस्तों व अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार देर शाम कहीं बाहर जाना चाह रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अचानक की गई घोषणा ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया और लोगों के जश्न को फीका कर दिया। घोषणा के तुरंत बाद लोग होटल और रेस्तरां की बुकिंग रद्द कराने लगे।

शहर के कई होटलों और रेस्तरां व अन्य प्रतिष्ठानों ने मध्य रात्रि के इस जश्न लिए बुकिंग ली थी और नए साल के जश्न के लिए सभी तैयारियां शुरू भी कर दी थी, लेकिन कर्फ्यू की घोषण के बाद कार्यक्रम तेजी से रद्द किये जाने लगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड​​-19 के प्रसार और ब्रिटेन में इसके एक अत्यधिक संक्रामक प्रकार (स्ट्रेन) के तेजी से फैलने के मद्देनजर 31 दिसंबर को रात 11 बजे से एक जनवरी सुबह छह बजे तक और फिर एक जनवरी को रात 11 बजे से दो जनवरी सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू किय जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पेशे से व्यवसायी 26 वर्षीय निपुण मल्होत्रा ने कहा, "आप इन सभी प्रतिबंधों के साथ दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी नहीं कर सकते ... मैं दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बना रहा था, लेकिन रात के कर्फ्यू की घोषणा के बाद मेरे माता-पिता ने मुझे यह विचार छोड़ देने के लिए कहा। मैं अब घर पर रहूंगा।"

मल्होत्रा जैसे कई लोग हैं, जो बाहर जाकर नये साल का जश्न मनाना चाहते थे। छोटे-बड़े कई होटलों और रेस्तरां को अपनी प्री-बुकिंग रद्द करने के लिये कॉल आने लगे। हालांकि, इसकी जरुरत नहीं थी।

कोविड-19 महामारी के देश में पैर पसारना शुरू करने के करीब 10 महीने बाद कई प्रतिष्ठान अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने लोगों को समझाया कि प्रतिबंध "सार्वजनिक स्थानों" के लिए है, जिनमें पार्क, एट्रिअम या कोई भी खुला स्थान शामिल हैं, लेकिन इसमें "लाइसेंस प्राप्त परिसर" शामिल नहीं हैं। लेकिन भ्रम की स्थिति बनी रही और कई ग्राहक परेशान थे और अपने घर वापस जाते वक्त परेशानी से बचने के लिए उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी।

डिनरूम और टियो लाउंज के मालिक राहुल सरीन ने पीटीआई-भाषा से कहा, " आदेश में हमलोगों से कहा गया है कि नये साल के जश्न के दौरान ग्राहकों की संख्या हमारी क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह तो हम पहले से ही कर रहे हैं। अन्य सभी प्रतिबंध सार्वजनिक स्थानों के लिए हैं।’’

उन्होंने कहा, "लेकिन रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा के बाद 'दिल्ली में नववर्ष का जश्न नहीं' जैसी खबरें देखकर लोग घबराने लगें तथा कुछ और संदेश जाने लगा। इससे हमारे कारोबार पर असर पड़ा है क्योंकि मुझे बुकिंग रद्द करने के लिए कई कॉल आ रहे हैं।"

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने भी इसे स्पष्ट करते हुए संदेश जारी किया।

सिंघल ने कहा, "लाइसेंस प्राप्त परिसरों को इसमें छूट दी गई है, वे अपनी लाइसेंस शर्त के साथ काम करना जारी रख सकते हैं, जिसमें बैठने की आधी क्षमता का इस्तेमाल और कोविड-19 से जुड़े अन्य दिशा-निर्देश शामिल हैं।"

राजौरी गार्डन में फ्लाई बार रेस्तरां के मालिक रोहित कोचर जैसे कुछ लोगों ने अंतिम समय में फैसला लेने के लिए सरकार की आलोचना की।

उसने कहा कि दिल्ली में नये साल के जश्न को आखिरी समय में रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने सारी तैयारियां कर ली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया