लाइव न्यूज़ :

भारत का अमृत महोत्सव 12 मार्च से 5 अप्रैल तक मनाया जायेगा

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 मार्च देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के कार्यक्रम के तहत तीन सप्ताह तक चलने वाला ‘भारत का अमृत महोत्सव’ पूरे देश में 12 मार्च 2021 से शुरू होगा । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

‘भारत का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे । इसके तहत देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भारत के ऐतिहासिक वैभव, सांस्कृतिक धरोहर, प्रौद्योगिकी विकास एवं डिजिटल पहल को प्रदर्शित किया जायेगा ।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की और 12 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों का जायजा जिया ।

यह कार्यक्रम साल 2022 में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व आयोजित की जा रही है । देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम साल 2022 से साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस तक मनाया जायेगा ।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद साल 1947 में आजादी के बाद की विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है ताकि गर्व की अनुभूति हो सके ।

मंगलवार को हुई बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न गतिविधियों को लेकर योजना तैयार करने को कहा।

इस अवसर पर गुरू तेग बहादुर, श्री अरविंदो, सुभाष चंद्र बोस जैसे विभूतियों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महान नेताओं पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । इसके अलावा साइकिल रैलियां, प्रदर्शनी, योग शिविर, लेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?