लाइव न्यूज़ :

किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म, भाई को सदमा लगा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:35 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 10 जनवरी जिला पुलिस 15 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से हुए बलात्कार के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं किशोरी के भाई को आरोपी के उसकी पकड़ से छूट जाने के कारण गहरा आघात लगा है और वह अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को बताया कि थाना काट निवासी बच्ची अपने घर पर अकेली थी, उसी दौरान गांव के ही विशाल गुप्ता ने उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता की मां की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी की उम्र 15 साल है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी भाई वहां आ गया। किशोरी के भाई ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।

शिकायत के मुताबिक, घटना से और आरोपी के पकड़ से छूट जाने से पीड़िता के भाई को गहरा सदमा पहुंचा है और वह अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर