लाइव न्यूज़ :

कथित हवाला कारोबारी नरेश जैन धनशोधन मामले में जमानत की मांग करते हुए पहुंचा अदालत

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर करीब 20,000 करोड़ रूपये के अंतरराष्ट्रीय हवाला लेन-देन से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किये गये कथित हवाला कारोबारी नरेश जैन ने दिल्ली की एक अदालत में जमानत की अर्जी लगायी है।

इस अर्जी पर दो दिसंबर को सुनवाई होने की संभावना है। उसमें दावा किया गया है कि आरोपी के संबंध में जांच पूरी हो गयी है तथा उसे और हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है । आवेदन में यह भी कहा गया है कि अदालत आरोपी को राहत प्रदान करते हुए उस पर कोई भी शर्त लगा सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश विशेष सरकारी वकील नवीन कुमार मट्टा ने इससे पहले अदालत से कहा था कि जैन ने सह आरोपी एवं साथियों के साथ मिलकर 450 भारतीय एवं 104 विदेशी निकायों को निगमित किया एवं उनका संचालन किया तथा इस काम में बैंक खाते खोलने के लिए छद्म शेयरधारकों एवं निदेशकों के पहचानपत्रों एवं दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

ईडी ने कहा कि जैन के कई कार्यालय एवं संपत्तियां हैं जिन्हें उसने अपराध की कमाई से खरीदी है । उसके अनुसार जांच में अबतक इस मामले में अपराध से की गयी 500 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई का पता चला है और इस राशि को नरेश जैन के नियंत्रण वाली कंपनियों को बिना दाग वाली रकम के रूप में दर्शाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO