लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता का स्तर 'गंभीर' की श्रेणी में रहा

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:23 IST

Open in App

नोएडा, पांच दिसंबर गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह 'बहुत खराब' की श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)के मुताबिक, दिल्ली के इन पांच पड़ोसी स्थानों की हवा में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा भी उच्च स्तर पर रही।

सीपीसीबी के मुताबिक, शनिवार की शाम चार बजे गाजियाबाद का एक्यूआई 434, नोएडा का 414, ग्रेटर नोएडा का 408, फरीदाबाद का 347 और गुरुग्राम का एक्यूआई 338 दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 440, नोएडा का 414, ग्रेटर नोएडा का 415, फरीदाबाद का 383 और गुरुग्राम का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया था।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के मुताबिक, 'बहुत खराब' एक्यूआई वाले स्थान पर लंबे समय रहने के कारण सांस संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं जबकि एक्यूआई का 'गंभीर' स्तर स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह