लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने ऑक्सीजन के खाली 'कंटेनर' विमानों के जरिये विभिन्न फिलिंग स्टेशन तक पहुंचाए

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने शुक्रवार को चिकित्सीय ऑक्सीजन के खाली टैंकर और कंटेनरों को विमानों के जरिये देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचाने का काम शुरू किया ताकि यथाशीघ्र कोविड-19 मरीजों के लिए 'प्राणवायु' का वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के विमानों ने कोच्चि, मुंबई, विशाखापत्तनम और बेंगलुरु से डॉक्टरों और नर्सों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के लिए पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वायुसेना देश के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में दवांए और उपकरण भी पहुंचा रही है।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से कई अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने सी-17, आईएल-76, एन-32 और एवरो मालवाहक विमानों को इस काम के लिए तैनात किया है कि और चिनूक एवं एमआई-17 हेलीकॉप्टर को तैयार अवस्था में रखा गया है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायुसेना ने सी-17 और आईएल-76 भारी मालवाहक विमानों से ऑक्सीजन के खाली कंटेनरों को पूरे देश के फिलिंग स्टेशन तक पहुंचाने का शुरू कर दिया है ताकि ऑक्सीजन के वितरण के काम में तेजी लाई जा सके।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘इसके अतिरिक्त सी-17 और आईएल-76 ने बड़ी मात्रा में बायो सेफ्टी कैबिनेट और ऑटोक्लेव मशीन लेह में कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने के लिए पहुंचायी है।’’

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन कंटेनर भरने के बाद उन्हें रेल या सड़क मार्ग से विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे कंटेनर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे विमान को खतरा हो सकता है।

मंत्रालय ने बताया कि वायुसेना के मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टर कम अवधि के निर्देश पर तैनाती के लिए तैयार अवस्था में हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ वायुसेना देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन कंटेनर, ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाएं, कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने के लिए आवश्यक उपकरण पहुंचाने के काम में जुट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह