लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से डीडीहाट को जिला बनाने का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:48 IST

Open in App

पिथौरागढ (उत्तराखंड), 25 नवंबर कांग्रेस महासचिव हरीश रावत से 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने पर डीडीहाट सबडिवीजन को पृथक जिला बनाये जाने का आश्वासन मिलने के बाद इस मांग को लेकर जारी 55 दिवसीय आंदोलन बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया ।

रावत ने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अगर हम सरकार बनाते हैं तो डीडीहाट को जिला बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी ।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2016 में उत्तराखंड में नौ नए जिले गठित करने के लिए 100 करोड रूपये का एक फंड बनाया था लेकिन इस दिशा में कुछ करने से पहले ही वह सत्ता से बाहर हो गयी ।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार डीडीहाट जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है जबकि वे 1962 से पृथक जिले की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं ।

इस बीच, डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के समन्वयक लवी काफलिया ने कहा कि समिति ने अभी केवल पहले चरण का आंदोलन समाप्त किया है और अगर मांग पूरी नहीं हुई तो दूसरे चरण का आंदोलन शुरू किया जाएगा ।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रावत डीडीहाट के लोगों को झूठे आश्वासन देकर उनके साथ केवल चुनावी नौटंकी कर रहे हैं । राज्य के कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 2011 में डीडीहाट समेत चार ​नए जिलों के निर्माण की घोषणा की थी । उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने टालने के लिए इस मसले को एक आयोग के सुपुर्द कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!