लाइव न्यूज़ :

आंदोलनकारी किसानों ने अलाव, लोक गीत व खीर के साथ किया नववर्ष का स्वागत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:59 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), एक जनवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-नोएडा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को नए साल का स्वागत अलाव, लोक गीत, खीर और अपने स्वास्थ्य की जांच के साथ की।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) और भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सदस्य दिसंबर के पहले सप्ताह से ही क्रमश: चिल्ला बोर्डर और दलित प्रेरणा स्थल पर डटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में खासा प्रभाव रखने वाले दोनों संगठन संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल नहीं हैं जिसके तहत 40 किसान संगठन नए कानूनों के विरोध में दिल्ली के सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि दोनों संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन किया है।

बीकेयू (लोक शक्ति) से जुड़े दर्जनों किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर नए साल का स्वागत किया। उन्होंने भीषण सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया और लोक गीतों का आनंद लिया।

इस धड़े के प्रवक्ता शैलेश कुमार गिरी ने कहा, ‘‘दिन में हमने अपने समर्थकों और सदस्यों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की थी, उनमें से कुछ ने बेचैनी और परेशानी होने की शिकायत की थी। उसके बाद नए साल के मौके पर हम सब के लिए खीर की व्यवस्था की गयी।’’

उधर चिल्ला बोर्डर पर बीकेयू (भानू) के 11 सदस्यों ने नए कानूनों के विरोध में उपवास रखा। इस दौरान धड़े के प्रमुख ठाकुर भानु प्रताप सिंह सहित कई अन्य लोग भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चिल्ला के रास्ते नोएडा-दिल्ली लिंक रोड लोगों के लिए आंशिक रूप से बंद है। दिल्ली से नोएडा के लिए यातायात की अनुमति थी लेकिन दूसरी ओर से रास्ता बंद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह