बंगाल में जोड़ासांको सीट लघु भारत का प्रतिनिधित्व करती है: गुप्ता
By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:21 IST2021-04-03T18:21:18+5:302021-04-03T18:21:18+5:30

बंगाल में जोड़ासांको सीट लघु भारत का प्रतिनिधित्व करती है: गुप्ता
कोलकाता, तीन अप्रैल पश्चिम बंगाल की जोड़ासांको विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक गुप्ता ने शनिवार को कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र एक ‘लघु भारत’ की तरह है क्योंकि सभी समुदायों के लोग वहां शांति से रहते हैं।
तृणमूल कांग्रेस के हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोड़ासांको सीट पर लगभग ढाई लाख मतदाता हैं और यहां मारवाड़ी, मुस्लिम, बिहार के लोग, ईसाई, सिख, बंगाली और यहूदी रहते हैं।
गुप्ता ने इस सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, ‘‘जोड़ासांको वास्तव में लघु भारत (मिनी-इंडिया) का प्रतिनिधित्व करता है। यहां मारवाड़ी, मुस्लिम, बिहारी और बंगाली सभी शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं।’’
इस सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।
तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि उनका ‘‘इरादा इस क्षेत्र को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का है।’’
गुप्ता ने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य जोड़ासांको के निवासियों के जीवन के स्तर में सुधार करना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।