लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा विधायक की करतूत, बिजली विभाग के अधिकारी से फोन पर गाली-गलौज की

By भाषा | Updated: September 11, 2019 18:58 IST

विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। बलिया कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि उन्हें अधीक्षण अभियंता राम किशोर की शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि आज वह कार्यालय में कामकाज निबटा रहे थे तभी बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने उनके मोबाइल पर फोन किया और एक अवर अभियंता के स्थानांतरण के लिये दबाव बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह के मुताबिक उन्होंने असमर्थता व्यक्त की तो विधायक ने उन्हें अपशब्द कहे और धमकी दी।अधीक्षक अभियंता ने विधायक से अपनी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।

बलिया जिले में भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को फोन पर गाली—गलौज करने और धमकी देने की शिकायत की है।

हालांकि विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। बलिया कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि उन्हें अधीक्षण अभियंता राम किशोर की शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि आज वह कार्यालय में कामकाज निबटा रहे थे तभी बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने उनके मोबाइल पर फोन किया और एक अवर अभियंता के स्थानांतरण के लिये दबाव बनाया।

सिंह के मुताबिक उन्होंने असमर्थता व्यक्त की तो विधायक ने उन्हें अपशब्द कहे और धमकी दी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उनकी हत्या भी हो सकती है। अधीक्षक अभियंता ने विधायक से अपनी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और अपने शिकायती पत्र की प्रति बिजली विभाग के साथ ही प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को भी ऑडियो क्लिप सहित भेजा है।

उधर, विधायक सिंह ने खुद पर लगाये गये आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने अवर अभियंता के स्थानांतरण को लेकर फोन किया था। तबादले के मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में भी लाया गया था, मगर उन्होंने कोई बदतमीजी नहीं की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां