लाइव न्यूज़ :

तेजपाल का बरी होना यौन उत्पीड़न के अन्य पीड़ितों को मामले दर्ज कराने से रोक सकता है: कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई विभिन्न महिला अधिकार समूहों ने पत्रकार तरुण तेजपाल को बलात्कार के मामले में बरी किये जाने के आधारों पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि गोवा की अदालत का यह निर्णय अन्य महिलाओं को आगे आकर यौन उत्पीड़न तथा प्रताड़ना के मामले दर्ज कराने से रोक सकता है।

कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजपाल ने खुद महिला के उत्पीड़न के प्रयास की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निराशाजनक और हतोत्साहित करने वाला है।

गोवा की एक सत्र अदालत ने 'तहलका' पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तेजपाल को 2013 में एक पांच सितारा रिजॉर्ट की लिफ्ट में महिला साथी के यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया है।

महिला अधिकार कार्यकर्ता तथा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आकांचा श्रीवास्तव ने कहा कि तेजपाल ने खुद महिला के उत्पीड़न के प्रयास की बात कबूल की थी।

उन्होंने कहा, ''ऐसे आधे से अधिक मामले अदालत तक भी नहीं जा पाते और जो चले भी जाते हैं, उनमें इस तरह के बेहद हतोत्साहित कर देने वाले निर्णय आते हैं। जब एक व्यक्ति खुद ही यह स्वीकार कर चुका है कि उसने बदसलूकी की थी तो उसे किस आधार पर बरी किया गया। यदि ‍वह कह रहा है कि उसने ऐसा किया है, तो किया ही होगा।''

श्रीवास्तव ने कहा, ''जब हम इस तरह की मिसाल कायम करते हैं तो हम अन्य पीड़ितों के आगे आकर मामला दर्ज कराने और कानूनी लड़ाई लड़ने से रोक देते हैं।''

ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वुमेन्स एसोसिएशन की सचिव कविता कृष्णन ने कहा कि न्याय प्रणाली ने एक और महिला को नीचा दिखा दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''न्याय प्रणाली ने एक और महिला को नीचा दिखा दिया। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि महिलाएं पुलिस में क्यों शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहतीं। ''

उन्होंने कहा कि तेजपाल ने वारदात को स्वीकारते हुए कई बार माफी मांगी है।

उन्होंने लिखा, ''एक बार फिर एक पीड़ित को अपमानित और निराश किया गया। ''

भारतीय सामाजिक जागृतिक संगठन की छवि मेठी ने कहा कि निर्णय निराशाजनक है।

उन्होंने कहा, ''यह पूरी मानवता के लिये निराशाजनक है क्योंकि इसने यह मिसाल कायम की है कि जो शक्तिशाली है वह अपनी करतूतों की सजा पाए बिना बच निकल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे