लाइव न्यूज़ :

निजी कंपनी में तीन साल पहले 49 लाख रुपये का गबन करने वाले आरोपी पकड़े गए

By भाषा | Updated: July 31, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई एक कंपनी में 49 लाख रुपये का कथित तौर पर गबन करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को घटना के तीन साल बाद यहां गिरफ्तार किया गया। उसने गबन अपने एक सहकर्मी के साथ मिलकर किया था और उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए आरोपी के परिजनों ने नियोक्ता के खिलाफ उसे अगवा करने की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी लोकेश शर्मा ने 2016 में एक निजी कंपनी में कैशियर की नौकरी शुरू की थी। उसे यहां आईएसबीटी कश्मीरी गेट से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके साथी सुखविंदर सिंह (30) को भी पकड़ा गया जो मॉडल टाउन का रहने वाला है।

पीतमपुरा के क्रिश ऑटोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट मैनेजर राजन गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें बताया गया था कि लोकेश शर्मा और सुखविंदर 2016 से उनकी कंपनी में बतौर कैशियर काम कर रहे थे और 2018 में लेखा जांच में पता चला कि उन्होंने कंपनी के खातों में 49 लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद मंगोलपुरी थाने में इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने बड़े पैमाने पर गबन किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकेश ने शिकायतकर्ता कंपनी पर कथित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा और बिना किसी को बताए घर से चला गया। बाद में कंपनी के खिलाफ बुराड़ी थाने में अगवा करने का मामला दर्ज किया गया।

लोकेश और सुखविंदर 2018 से ही लापता थे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों का तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई और अंतत: उसे आईएसबीटी कश्मीर गेट से बृहस्पतिवार को पकड़ा गया।

सह-आरोपी सुखविंदर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया