लाइव न्यूज़ :

अदालत से लौट रही युवती से आरोपी ने दोबारा किया बलात्‍कार, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:39 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 31 अक्टूबर भदोही में बलात्कार के एक आरोपी ने एक युवती के साथ अपने साथियों की मदद से कथित तौर पर तब दोबारा बलात्‍कार किया जब वह अदालत से लौट रही थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

कोतवाली ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने दर्ज मामले के हवाले से बताया कि जिले के औराई थाना निवासी एक युवती (32) के साथ उसी के मोहल्ले के रहने वाले वाजिद अंसारी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और नशीला पदार्थ खिलाकर दो बार गर्भपात कराया। उन्होंने बताया कि इसको लेकर 2019 में एक प्राथमिकी जिले के औराई थाने में दर्ज हुई थी जिसमें आरोपपत्र दाखिल किये जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्‍होंने बताया कि मामले की पीड़िता तीन अगस्त 2021 को अदालत से वापस लौट रही थी तभी एक सुनसान इलाके में आरोपी वाजिद अंसारी, उसके साथी लिप्पु खान और एक अन्य अज्ञात ने उसे कार में खींच लिया और वाजिद अंसारी ने उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली में पूर्व में तैनात निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा ने मामला दर्ज नहीं किया जिसके बाद पीड़िता ने राज्‍य महिला आयोग में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा मामले की जांच के बाद वाजिद अंसारी, लिप्पु खान और एक अन्य अज्ञात कार चालक के खिलाफ शनिवार रात सामूहिक दुष्‍कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?