लाइव न्यूज़ :

महिला को मारने-पीटने का आरोपी दारोगा लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:42 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 18 जुलाई कानपुर देहात जिले में एक महिला को जमीन पर गिराने के बाद उसके ऊपर बैठकर उससे मारपीट करने के आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने दारोगा महेंद्र पटेल पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके।

पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) केशव कुमार चौधरी ने रविवार को बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर दारोगा महेंद्र पटेल की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह दुर्गादास पुर गांव में एक महिला से कथित रूप से मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि दारोगा ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर बैठकर उसे मारा पीटा।

हालांकि पुलिस अधीक्षक ने दारोगा पटेल पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि दरअसल उस महिला ने पटेल का कॉलर पकड़ लिया था और आपाधापी में वह नीचे गिर गई और दरोगा भी संतुलन खो बैठा, इसी दौरान किसी ने उसकी तस्वीर खींच ली।

दूसरी ओर, आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उसके पति शिवम यादव को छोड़ने की एवज में रिश्वत नहीं चुकाए जाने से नाराज होकर दारोगा ने उसके साथ मारपीट की।

अकबरपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह से मामले की जांच करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था और पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उन्होंने कहा कि उसकी मां और पत्नी ने उसे जबरन छुड़ाने की कोशिश की और इसी आपाधापी और खींचतान में वह घटना हुई। उन्होंने बताया कि यादव की पत्नी आरती संतुलन खोने की वजह से जमीन पर गिर गई लेकिन उसने जानबूझकर ये दावा किया कि उसे मारा पीटा गया।

महिला ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि दारोगा महेंद्र पटेल ने उसे थप्पड़ मारा और यहां तक कि उसे जमीन पर गिरा कर उसके ऊपर बैठ गए। आरती का आरोप है कि पटेल ने उसके पति को छोड़ने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी और मना करने पर वह नाराज हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट