लाइव न्यूज़ :

लूट का आरोपी हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल को गोली मार कर भागा, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:30 IST

Open in App

देहरादून, दो अक्टूबर हरियाणा पुलिस द्वारा लूट के आरोप में हरिद्वार से गिरफ्तार एक व्यक्ति कथित तौर पर एक कांस्टेबल को गोली मार कर हिरासत से भाग निकला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि आरोपी को बाद में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने 28 सितंबर को फरीदाबाद की एक दुकान में की गई लूट के संबंध में बृहस्पतिवार को हरिद्वार से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हरिद्वार सर्किल अधिकारी अभय सिंह ने कहा कि कार के भीतर आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी, तभी उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल कर कांस्टेबल संदीप कुमार पर गोली चला दी जो उनके सिर में लगी।

सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम ने आरोपी के हाथ में गोली मारी लेकिन किसी तरह वह भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया।

सिंह ने बताया कि रातभर चले तलाशी अभियान के बाद आरोपी अंशु को फिर से गिरफ्तार किया गया और गोली से लगी चोट के इलाज के लिए उसे ऋषिकेश के एम्स में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान