लाइव न्यूज़ :

ऋण की किश्त नहीं भरने की मंशा से आरोपी ने कराई एक व्यक्ति की हत्या

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:54 IST

Open in App

जींद, 14 फरवरी हरियाणा में जींद के साहनपुर गांव में हत्या के मामले में आरोपी एक व्यक्ति ने दो साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या इसलिए करा दी थी ताकि उसे बैंकों से लिये गये ऋण की किश्त नहीं भरने पड़े।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हकीकत ने दो साल पहले इसी गांव के कुलदीप के नाम पर ऋण लेकर नौ वाहन खरीदे थे और इनकी किश्त नहीं भरने की मंशा से उसने कुलदीप की हत्या करा दी थी।

डीएसपी ताहिर हुसैन ने रविवार को इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी हकीकत ने पूछताछ में बताया है कि वर्ष 2018 में उसने घरों में रंग रोगन का काम करने वाले कुलदीप को अपने पास बुलाया और उसे पांच हजार रुपये प्रति माह देने का लालच उसके नाम से दो वाहन बैंक से ऋण लेकर खरीद लिये।

हुसैन ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने सात और वाहन बैंक से ऋण लेकर खरीद लिये और वाहनों की बीमा पॉलिसी में ‘नॉमनी’ कुलदीप की पत्नी शर्मिला को बना दिया। उसके बाद हर माह इन वाहनों की किश्त का भुगतान वह करता रहा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने गांव के ही रोहताश, रमेश, नीरज और प्रदीप को 75-75 हजार रुपये देने का लालच देकर कुलदीप की हत्या की साजिश की और 22 जनवरी, 2019 की शाम को इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू