लाइव न्यूज़ :

बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा: रेड्डी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:46 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 सितंबर यहां चार दिन पहले छह वर्षीय एक बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों और हंगामे के बीच तेलंगाना के श्रम मंत्री सीएच मल्ला रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में आरोपी पकड़ा जायेगा और उसके खिलाफ ‘‘मुठभेड़’’ होनी चाहिए।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह (घटना) भयानक है। उसके (आरोपी) के खिलाफ एक मुठभेड़ होनी चाहिए। वह निश्चित रूप से पकड़ा जाएगा। (हम) मुठभेड़ करेंगे। उसे छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना क्यों नहीं जताई, उन्होंने कहा कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें सांत्वना देंगे। हम निश्चित रूप से अनुग्रह राशि देंगे। हम (परिवार की) हर संभव मदद करेंगे।’’

गौरतलब है कि नौ सितंबर की शाम को यहां सैदाबाद में एक व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों भाजपा, कांग्रेस और अन्य विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

घटना के बाद देर रात इलाके के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था और उन्होंने नारेबाजी की और अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

हैदराबाद के जिलाधिकारी एल शरमन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार की गरीबों के लिए दो कमरों वाली आवास योजना के तहत एक मकान दिया जायेगा और साथ ही पीड़ित के माता-पिता के अन्य बच्चों को शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सरकार द्वारा परिवार को तत्काल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

अधिकारियों द्वारा उनसे बात करने और जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया था।

राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़, जिन्होंने 10 सितंबर को पुलिस और अन्य अधिकारियों से बात की थी, ने उनसे अपराधी को पकड़ने और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार पीड़ित लड़की के परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

इस बीच हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना या सुराग देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की मंगलवार को घोषणा की।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गंभीर प्रयासों के बावजूद आरोपी अभी भी फरार है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की उम्र करीब 30 साल है और वह एक शराबी है और फुटपाथ तथा बस स्टैंड पर सोता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो