लाइव न्यूज़ :

मेरठ: बच्ची के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By भाषा | Updated: November 12, 2018 03:06 IST

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के मिलक गांव में छोटी दीपावली पर तीन साल की बच्ची के मुंह में कथित रूप से पटाखा रखकर फोड़ने के आरोपी हरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के मिलक गांव में छोटी दीपावली पर तीन साल की बच्ची के मुंह में कथित रूप से पटाखा रखकर फोड़ने के आरोपी हरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार हरपाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने बच्ची के मुंह में पटाखा नहीं फोड़ा। उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मिलक गांव निवासी शशिपाल की तहरीर पर पुलिस ने हरपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था। दर्ज तहरीर के अनुसार दीपावली के पूजन के बाद उनकी तीन साल की बेटी आयुषी घर के आंगन में खेल रही थी। उसी समय गांव का हरपाल उनके घर में घुस आया।

उसने आयुषी के मुंह में पटाखा रखकर जला दिया। पटाखा फटने से आयुषी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया। आरोपी फरार हो गया। आयुषी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

थाना प्रभारी (सरधना) प्रशांत कपिल ने बताया कि हरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरपाल ने बच्ची के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ने से इनकार किया है। उसका कहना है कि छोटी दिवाली के दिन वह शीशपाल के घर के बाहर से जा रहा था। बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे।

शीशपाल के परिजनों के कहने पर एक पटाखा मैंने माचिस से जला दिया और चला गया। पटाखा नहीं चला। बाद में पता चला कि वहां मौजूद आयुषी ने बिना फटा पटाखा उठा लिया और उसमें मुंह से फूंक मारने लगी। इसी दौरान अचानक पटाखा फट गया और आयुषी घायल हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल