लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी नोएडा में अस्पताल से फरार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 14:21 IST

Open in App

नोएडा, 16 फरवरी नोएडा में चार साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी उपचार के दौरान मंगलवार को अस्पताल से फरार हो गया।

थाना सूरजपुर पुलिस के साथ सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया, ‘‘थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में चार वर्षीय ऋतिक का 24 जनवरी को अपहरण हुआ था। मामले में पुलिस ने 13 फरवरी को एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया और उससे मिली जानकारी के आधार पर बच्चे का शव बरामद किया था।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला था कि इस घटना में विजय नामक बदमाश भी शामिल था। बच्चे को फिरौती के लिए अगवा किया गया था।

डीसीपी ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस ने मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश विजय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए विजय को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

डीसीपी ने कहा कि उपचाराधीन बदमाश की सुरक्षा में कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और जिन पुलिसकर्मियों को लापरवाही का जिम्मेदार पाया जाएगा, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू