लाइव न्यूज़ :

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म के विरोध पर बरसे अनुपम खेर, कहा-विरोधियों को डांटें राहुल गांधी

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 28, 2018 14:03 IST

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दमदार रोल को पेश किया गया है। फिल्म के लीड रोल में अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर बीते दिन गुरुवार (28 दिसंबर) को रिलीज हो गया, जिसके बाद राजनीति गरमाने लगी है। ट्रेलर का कांग्रेस ने विरोध किया है। विरोध होने ने के बाद मनमोहन सिंह का करिदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर सामने आए हैं और उन्होंने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) जितना  विरोध करेंगे, उतना ही अधिक फिल्म का प्रचार होगा। साथ ही साथ उन्होंने पूर्व पीएम पर आई किताब का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2014 से उनकी बुक बाहर है, तब कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म उसी पर आधारित है।आगे उन्होंने महाराष्ट्रा यूथ कांग्रेस के विरोध को लेकर कहा कि हाल ही में राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था, जिसमें उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर बोला था, तो मैं सोचता हूं उनको डांटना चाहिए उन लोगों को कि आप गलत बात कर रहे हैं। अनुपम खेर ने कहा कि उनके (कांग्रेस) नेता पर फिल्म बनी है, उन्हें खुश होना चाहिए, आपको भीड़ लेकर भेजनी चाहिए फिल्म देखने के लिए, क्योंकि उसमें डायलॉग हैं उसमें जैसे कि 'मैं देश को बेचूंगा' जिससे लगता है कि कितने महान हैं मनमोहन सिंह जी। उधर, सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर ट्वीट किया और विरोध को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या हम किसी फिल्म को शुभकामनाएं नहीं दे सकते? कांग्रेस आजादी की पक्षकार रही है, अब उसी आजादी पर सवाल क्यों उठ रहा है?आपको बता दें, 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दमदार रोल को पेश किया गया है। फिल्म के लीड रोल में अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम किरदार निभा रहे हैं।  फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' संजय बारू कि किताब पर आधारित है। फिल्म को विजय रत्नाकर डायरेक्ट कर रहे हैं। 

टॅग्स :अनुपम खेरकांग्रेसमनमोहन सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां