लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला : नकवी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:28 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला है जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र की विकास प्रक्रिया में बाधक बने हुए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर को वापस विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करने वाली मुख्यधारा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन ‘गुपकर घोषणापत्र गठबंधन’ इस पूर्ववर्ती राज्य में कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों के ‘‘वंशवाद और विनाशकारी राजनीति’’ के लिए ‘‘मृत्युपूर्व बयान’’ साबित होगा।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए एक रैली में नकवी ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला है जो जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख क्षेत्र की विकास प्रक्रिया में बाधक बने हुए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक कल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ‘गुपकर गैंग’ अब ‘गुमराही गैंग’ बन चुका है जो अपने क्षणिक राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों के बीच भय और भ्रम पैदा कर रहा है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस और ‘वंश’ (नेकां) उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो ‘‘कश्मीर को फिर से अलगाववाद और आतंकवाद की आग में झोंकना चाहते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस राष्ट्र-विरोधी गुपकर गैंग का समर्थन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल