लाइव न्यूज़ :

आगरा के अगवा चिकित्सक को पुलिस ने बीहड़ से कराया मुक्त

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:30 IST

Open in App

आगरा, 15 जुलाई आगरा पुलिस ने अगवा किये गये चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को बृहस्पतिवार तड़के बीहड़ से मुक्त करा लिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अपहृत चिकित्सक को बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवती और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ चिकित्सक गुप्ता का मंगलवार रात बदमाशों ने भगवान टॉकीज से अपहरण कर लिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश चिकित्सक को बीहड़ में रखकर कथित तौर पर पांच करोड़ की फिरौती वसूलने की फिराक में थे लेकिन पुलिस द्वारा बीहड़ में तलाशी अभियान शुरू किये जाने के चलते बदमाश चिकित्सक को छोड़कर भाग गये। सूत्रों के अनुसार पुलिस गिरफ्तार बदमाश और एक युवती से पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आगरा में ट्रांस यमुना कालौनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का हाईवे के सर्विस रोड पर नर्सिंग होम है। सूत्रों के अनुसार डॉ. गुप्ता मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के लगभग मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात 11 बजे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को पुलिस ने चिकित्सक की कार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद चिकित्सक के अपहरण के मामले की परतें खुलती चलीं गयीं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इसके बाद अपहरण में शामिल एक युवती को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीहड़ में तलाशी अभियान शुरू किया और बृहस्पतिवार भोर में बदमाश चिकित्सक को डांग में छोड़कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि पुलिस चिकित्सक को धौलपुर ले गयी और इसके बाद उन्हें आगरा लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपहरण बदन सिंह तोमर गिरोह ने किया था जो बीहड़ में सक्रिय केशव गुर्जर गिरोह से जुड़ा है। पुलिस अब गिरोह के सरगना व अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

वहीं डॉ. उमाकांत गुप्ता के अनुसार करीब एक महीने पहले उनके अस्पताल में एक युवती अपने साथ एक युवक को लेकर आई थी और उसने बताया था कि वह मथुरा की रहने वाली है।

गुप्ता के अनुसार युवती ने बताया था कि युवक उसका भाई है, जिसको पथरी की शिकायत है और वह उसका इलाज कराने आई है। गुप्ता के अनुसार उनके बेटे ने 15 दिन पहले युवक का आपरेशन भी किया। उन्होंने बताया कि युवती ने उनसे कहा कि वह विधवा है और उसका कोई सहारा नहीं है और अगर उसे काम मिल जाये तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने उससे जगह खाली न होने की बात कही और जगह होने पर बताने के लिए कहा।

डॉक्टर उमाकांत के अनुसार युवती के अक्सर फोन आने लगे और वह नौकरी के लिए कहती थी। गुप्ता के अनुसार घटना वाले दिन युवती का उन्हें फोन आया था और उसने उन्हें भगवान टाकीज पर मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से भगवान टाकीज पहुंचे और वहां उन्हें युवती मिली और वह आकर उनकी कार में बैठ गई।

गुप्ता के अनुसार युवती ने उनसे कहा कि उनकी गाड़ी के पीछे की गाड़ी में दो बाइकों पर छह बदमाश उनके पीछे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोहता नहर पर उनकी कार के आगे बदमाशों ने अपनी बाइक लगा दी और कार को रोक लिया और युवती दूसरी बाइक पर बैठकर चली गई। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी पिटायी की और बाद में कार को इरादतनगर से होते हुए धौलपुर ले गए। उन्होंने बताया कि बाद में बदमाशों ने उन्हें कार से उतारकर बाइक पर बिठा लिया और उन्हें बीहड़ ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह