लाइव न्यूज़ :

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई को आप नेता ने बताया जलियावालां कांड के समान, खट्टर को कहा- जनरल डायर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के अगले दिन सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तुलना ब्रिटिश जनरल रेजिनाल्ड डायर से की।

हरियाणा पुलिस ने रविवार शाम को रेवाड़ी जिले के मसानी बैराज पर दिल्ली की ओर मार्च करते प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिये उसपर आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

चड्ढा ने कहा, ''मुझे वह दिन याद आ गया जब 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए निर्दोष लोगों के समूह पर गोली चलाने का आदेश दिया था।''

'आप' नेता ने जलियांवाला बाग नरसंहार के लिये जिम्मेदार ब्रिटिश जनरल रेजिनाल्ड डायर की ओर इशारा करते हुए कहा, ''हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हमारे किसान भाइयों पर आंसू गैस छोड़ने, उनपर गोलियां चलाने और लाठीचार्ज करने का आदेश दिया। मेरा मानना है कि उनकी कार्रवाई की तुलना केवल क्रूर जनरल डायर की कार्रवाई से ही की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस