लाइव न्यूज़ :

आप ने पंजाब सरकार से कोविड मुद्दे पर विधान सभा का विशेष सत्र या सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 मई पंजाब में खराब स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुये विपक्षी आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार की आलोचना की और कोविड—19 स्थिति पर चर्चा करने के लिये विधानसभा का विशेष सत्र अथवा सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की ।

आम आदामी पार्टी के सासंद भगवंत मान ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस कोविड संकट के दौर में लोगों की मदद करने के बदले ''अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त'' हैं ।

पंजाब के संगरूर से सांसद ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुये सरकार पर जमीन से ''पूरी तरह अनुपस्थित'' रहने तथा कोविड—19 महामारी के दौरान लोगों को ऐसे ही छोड़ देने का आरोप लगाया ।

आप की पंजाब इकाई के प्रमुख के मुख्यमंत्री से कोविड की स्थिति पर चर्चा करने के लिये विधानसभा का विशेष सत्र अथवा सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की ।

मान ने कहा, ''संकट की इस घड़ी में उन्हें अपनी कुर्सी के लिये लड़ने की बजाय उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जिन्होंने वोट देकर सरकार बनवायी है । यह बेहद शर्मनाक है कि लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। कैप्टन साहिब (मुख्यमंत्री) अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं ।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों परेशान हो रहे हैं क्योंकि उन्हें आवश्यक दवादयां, मेडिकल ऑक्सीजन और टीके नहीं मिल रहे हैं ।

मान ने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई सुविधा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो