लाइव न्यूज़ :

केरल की 14वीं विधानसभा ने साढ़े चार साल में 109 विधेयक पारित किए

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी केरल में एलडीएफ सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य विधानसभा ने 109 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए हैं।

राज्य विधानसभा ने साढ़े चार साल में मलयालम भाषा विधेयक से लेकर ईसाई कब्रिस्तान (दफनाने का अधिकार) विधेयक तक 109 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए हैं।

पिनराई विजयन की सरकार के 2016 में सत्ता में आने के बाद से 14वीं विधानसभा में 22 सत्रों में 232 दिन कामकाज हुआ। राज्य में अगले विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने के आसार हैं।

इस अवधि में सदन में विविध विषयों पर 275 विधेयक लाए गए तथा इनमें से 109 विधेयक पारित हुए।

विधानसभा अध्यक्ष पी श्री रामकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि कानून बनाने की दिशा में सदन में बहुत अच्छा काम हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘14वीं विधानसभा के सत्रों में अच्छा एवं रचनात्मक कामकाज हुआ। इस अवधि में ऐसे कई मुद्दे सदन में विचार विमर्श के लिए आए जिनका केरल के समाज पर प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रभाव हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos