लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा के 12 घंटे के कल्याणी बदं का मिला-जुला असर रहा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:27 IST

Open in App

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), दो नवंबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपने ‘पार्टी कायकर्ता’ की कथित हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा कल्याणी उपसंभाग में बुलाये गये 12 घंटे के बंद के आह्वान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कई दुकानें बंद रहीं जबकि यातायात सामान्य रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गायेशपुर शहर में रविवार को बिजोय सिल नामक 34 एक व्यक्ति अपने घर के समीप एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला था।

भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर उसमें शामिल हो जाने के चलते तृणमूल ने उसकी हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है।

गायेशपुर शहर में बंद के दौरान भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सुबह छह बजे मोटरसाइकिल रैली निकाली जिसे पुलिस ने रोक दिया।

सूत्रों के अनुसार कानून प्रवर्तकों ने सामान्य जनजीवन को बाधित करने का प्रयास करने पर कुछ भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया और उपसंभाग के कई इलाकों में गश्त भी की।

सिल के रिश्तेदार और शहर के भाजयुमो उपाध्यक्ष बप्पा सिल ने कहा, ‘‘पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले सिल ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा में शामिल होने और गायेशपुर नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव को बढ़ाने में भूमिका निभाने को लेकर उनकी हत्या कर दी गयी।’’

हालांकि सिल की पत्नी और माता-पिता ने दावा किया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर था और उसका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं था।

गायेशपुर नगरपालिका अध्यक्ष और तृणमूल नेता मारन कुमार डे ने भी भाजपा के आरोप को खारिज किया और कहा कि सिल ने खुदकुशी की।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर