लाइव न्यूज़ :

गोवा के अस्पताल में भर्ती नाइक से मिलने पहुंचे थावरचंद गहलोत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 15:42 IST

Open in App

पणजी, 18 जनवरी केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने सोमवार को अपने कैबिनेट सहयोगी श्रीपद नाइक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। नाइक कुछ दिन पहले एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद से गोवा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत अपने विभाग द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यहां आए। इसी दौरान वह गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में नाइक से मिलने पहुंचे।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और आयुष मंत्री नाइक (68) 11 जनवरी को पड़ोसी राज्य कर्नाटक में हादसे के शिकार हुए थे। हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई थी।

गहलोत ने कहा, ‘‘नाइक की स्थिति अच्छी है। उन्होंने मुझसे बात की। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि नाइक से मुलाकात के दौरान उन दोनों ने कुछ वर्ष पहले के उन पलों को याद किया जब वे निजी दौरे पर अमेरिका गए थे।

जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर ने रविवार को एक मेडिकल बुलेटिन में बताया था कि नाइक ठीक हैं और उनकी स्थिति बहुत बेहतर है। उनका रक्तचाप और ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल