लाइव न्यूज़ :

इसलिए मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स में की कटौती, निर्मला सीतारमण ने बताई वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 20:23 IST

वित्त मंत्री ने बताया कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती की घोषणा के बाद कई घरेलू और वैश्विक कंपनियों ने भारत में निवेश की इच्छा जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा कि नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पांच प्रतिशत बढ़ा है।सीतारमण ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में कोई कमी नहीं आई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पांच प्रतिशत बढ़ा है। लोकसभा में कराधान अधिनियम संशोधन विधेयक, 2019 पर बहस का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने इन आशंकाओं को खारिज किया कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती के बाद राजस्व संग्रह प्रभावित होगा। 

उन्होंने कहा कि वास्तव में नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों को देखा जाए तो वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में प्रत्यक्ष कर संग्रह अधिकतम रहता है। सीतारमण ने कहा कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती का मुख्य उद्देश्य विनिर्माण क्षेत्र में नया निवेश आकर्षित करना है। 

वित्त मंत्री ने बताया कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती की घोषणा के बाद कई घरेलू और वैश्विक कंपनियों ने भारत में निवेश की इच्छा जताई है। नकदी के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों ने हाल में ऋण वितरण कार्यक्रम या संपर्क अभियान के तहत 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बांटा है। इसमें से डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नया ऋण है। सीतारमण ने इस धारणा को खारिज किया कि सरकार आलोचना नहीं सुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह कहना अनुचित होगा कि सरकार आलोचना सुनने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले उद्योगपति राहुल बजाज ने कहा था कि भारतीय उद्योग जगत सरकार की आलोचना करने से डरता है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणसंसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया