लाइव न्यूज़ :

.... उतने की तो एक महीने में हमारे बिरादर दारू पी जाते हैं : राजभर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:15 IST

Open in App

मऊ (उप्र), 27 अक्टूबर अपने भाषणों के दौरान विवादित टिप्पणी करके पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को भी ऐसा ही कुछ बोल गए।

पार्टी द्वारा अपने 19वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित महापंचायत में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना के दौरान राजभर ने प्रदेश के खजाने का जिक्र करते हुए कहा, "जितना भारतीय जनता पार्टी दो महीने में खर्चा करती है उतना एक महीने में हमारे बिरादर खाली दारू पी जाते हैं।"

हालांकि, अगले ही पल राजभर ने लोगों से पूछा कि शराब बंद होनी चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा, "कितने लोग चाहते हैं कि दारू बंद हो जाए। दोनों हाथ उठाकर बताइए कि दारू बंद करना चाहते हैं.... ठीक रहेगा?"

इस दौरान मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इस महापंचायत में सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया गया।

गौरतलब है कि महापंचायत में कई महिला वक्ताओं ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में महिलाओं को इसकी वजह से तरह-तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह