लाइव न्यूज़ :

थरूर ने सुमित्रा महाजन के निधन की खबर ट्वीट की, उनके स्वस्थ होने की खबर मिलने पर ट्वीट हटाया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 01:18 IST

Open in App

इंदौर /नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का निधन हो जाने की बात कही, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा महाजन के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद थरूर ने अपना ट्वीट हटा दिया।

थरूर ने बाद में कहा कि महाजन के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने से उन्हें राहत मिली है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ अगर ऐसा है तो मुझे राहत है। मुझे यह जानकारी वहां से मिली जिसे मैं भरोसेमंद सूत्र समझता था....इसे वापस लेते हुए खुश हूं और इस बात से दुखी हूं कि कोई ऐसी खबर देगा।’’

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन की खबर को सरासर गलत करार देते हुए उनके एक स्थानीय सहयोगी ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि 78 वर्षीय भाजपा नेता एक स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

स्थानीय भाजपा नेता और महाजन के पुराने सहयोगी राजेश अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "महाजन को बुधवार शाम बुखार की शिकायत पर शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के बाद अब उन्हें बुखार नहीं है और वह आरटी-पीसीआर जांच में कोविड-19 से भी मुक्त पाई गई हैं।"

उन्होंने बताया, "अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं महाजन से मेरी बृहस्पतिवार देर रात बात हुई है। उनकी हालत एकदम ठीक है।"

इस बीच, ताई के छोटे बेटे मंदार महाजन ने भी वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी मां एकदम स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन की अफवाहों पर ध्यान न दें।

इस बीच, महाजन के एक अन्य स्थानीय सहयोगी रामस्वरूप मूंदड़ा ने उनसे बृहस्पतिवार देर रात फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इस ऑडियो में महाजन अपने निधन की गलत खबर फैलने पर नाराजगी जताते हुए कहती सुनाई पड़ रही हैं, "क्या लोगों को इंदौर के प्रशासन से पुष्टि किए बिना मेरे बारे में ऐसी खबर प्रसारित करनी चाहिए ?"

भाजपा नेता ने इस ऑडियो में कहा कि उनके निधन की गलत खबर से चिंतित रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करना शुरू कर दिया।

महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार और मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी उनके निधन की खबर का खंडन जारी होना चाहिए।

"ताई" (मराठी में बड़ी बहन का संबोधन) के नाम से मशहूर महाजन ने इंदौर से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार लोकसभा चुनाव जीते, लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के भाजपा के नीतिगत निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने वक्त की नजाकत को भांपते हुए पांच अप्रैल 2019 को खुद घोषणा की थी कि वह बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान