थरूर ने ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द से ट्विटर पर बहस छेड़ी
By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:13 IST2021-05-21T17:13:14+5:302021-05-21T17:13:14+5:30

थरूर ने ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द से ट्विटर पर बहस छेड़ी
नयी दिल्ली, 21 मई अंग्रेजी के कई अप्रचलित शब्दों के जरिए सोशल मीडिया में बहस छेड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को ट्विटर पर ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया जिसके उच्चारण एवं अर्थ को लेकर चर्चा होनी लगी।
लोकसभा सदस्य थरूर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के साथ दोस्ताना संवाद के दौरान इस शब्द का उपयोग किया।
दरअसल, राव का कहना था कि कोरोना वायरस से संक्रमण के उपचार के लिए उपयोग में लाई जा रही दवाओं के नाम बहुत कठिन हैं जिनका उच्चारण आसान नहीं होता है।
इसके जवाब में थरूर ने कहा, ‘‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन।’’
ऑक्सफोर्ड शब्दकोश के मुताबिक, इस शब्द का अर्थ ‘व्यर्थ की चीजों के बारे में विचार करने की आदत’ होता है।
उनके इस शब्द का इस्तेमाल करने के बाद कई ट्विटर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई कि इस शब्द का उच्चारण और अर्थ क्या होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।