वायरल तस्वीर पर बोले थरूर: गिरिराज को अलग मत्स्य मंत्रालय बनाने की राहुल की मांग के बारे में बताया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:48 IST2021-03-10T20:48:00+5:302021-03-10T20:48:00+5:30

Tharoor said on the viral picture: told about Rahul's demand to make Giriraj a separate fisheries ministry | वायरल तस्वीर पर बोले थरूर: गिरिराज को अलग मत्स्य मंत्रालय बनाने की राहुल की मांग के बारे में बताया

वायरल तस्वीर पर बोले थरूर: गिरिराज को अलग मत्स्य मंत्रालय बनाने की राहुल की मांग के बारे में बताया

नयी दिल्ली, 10 मार्च केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह गिरिराज को अलग मत्स्य मंत्रालय बनाने की राहुल गांधी की मांग के बारे में बता रहे थे।

सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर में मस्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह थरूर के कान में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर संसद भवन परिसर में ली गई और दोनों नेताओं ने मॉस्क लगा रखा है।

तस्वीर वायरल होने के बाद तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा, ‘‘यह तस्वीर उस समय की है जब मैंने गिरिराज सिंह से कहा कि मत्स्य विभाग मंत्रालय का एक हिस्सा है, कोई अलग मंत्रालय नहीं है, इसलिए राहुल गांधी अलग मंत्रालय की सही मांग कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मत्स्य मंत्रालय बनाये जाने की मांग से जुड़े बयान पर मंगलवार को उन्हें आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया था कि जब उन्होंने दो फरवरी को लोकसभा में इस मंत्रालय से स्वयं प्रश्न पूछा था तो क्या पुडुचेरी जाकर उनकी ‘‘याद्दाश्त’’ खो गयी थी?

राहुल गांधी ने पुडुचेरी के अपने हालिया दौरे में मत्स्य पालन के लिए समर्पित मंत्रालय की मांग उठाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tharoor said on the viral picture: told about Rahul's demand to make Giriraj a separate fisheries ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे