लाइव न्यूज़ :

केन्द्र की छवि खराब करने के लिये संसदीय समिति के अध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर रहे थरूर : भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: May 25, 2021 01:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर संसद की सूचना एवं प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपने पद का इस्तेमाल केन्द्र सरकार की छवि खराब करने के लिये कर रहे हैं।

समिति के सदस्य दुबे ने पत्र में ''टूलकिट मुद्दे'' पर केन्द्र सरकार के बारे में की गईं थरूर की हालिया टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने शालीनता की वे सारी हदें पार कर दी हैं, जिनकी आशा एक संसदीय समिति के अध्यक्ष के पद पर बैठे व्यक्ति से की जाती है।

दुबे ने पत्र में कहा, ''मैं आपसे शशि थरूर को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करता हूं। ''

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि थरूर समिति के अध्यक्ष के पद का दुरुपयोग कर केन्द्र सरकार के साथ साथ संसद की भी छवि खराब कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह