थरूर व तिवारी लोकसभा तथा अम्बिका व दिग्विजय को राज्यसभा में कांग्रेस के रणनीतिक समूह में जगह

By भाषा | Updated: July 18, 2021 23:50 IST2021-07-18T23:50:36+5:302021-07-18T23:50:36+5:30

Tharoor and Tiwari in Lok Sabha and Ambika and Digvijay in Rajya Sabha in the Strategic Group of Congress | थरूर व तिवारी लोकसभा तथा अम्बिका व दिग्विजय को राज्यसभा में कांग्रेस के रणनीतिक समूह में जगह

थरूर व तिवारी लोकसभा तथा अम्बिका व दिग्विजय को राज्यसभा में कांग्रेस के रणनीतिक समूह में जगह

नयी दिल्ली, 18 जुलाई संसद के मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के लिये पार्टी के रणनीतिक समूहों को पुनर्गठित करते हुये पार्टी नेताओं मनीष तिवारी और शशि थरूर को लोकसभा में जबकि अम्बिका सोनी तथा दिग्विजय सिंह को राज्यसभा के समूह में शामिल किया।

थरूर और तिवारी जी-23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल संगठन में बदलाव की मांग करते हुए गांधी को पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद पार्टी में तहलका मच गया था।

गांधी ने एक बयान में कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए समूहों का पुनर्गठन किया गया है। ये समूह सत्र के दौरान प्रतिदिन बैठक करेंगे और अंतर-सत्र अवधि के दौरान भी बैठक कर सकते हैं।

लोकसभा के लिए संसदीय रणनीति समूह का नेतृत्व अधीर रंजन चौधरी कर रहे हैं। लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई, मुख्य सचेतक के सुरेश, सचेतक रवनीत सिंह बिट्टू और मनिकम टैगोर समूह के सदस्य हैं। तिवारी और थरूर को इस समूह में शामिल किया गया है।

राज्यसभा में, रणनीति समूह में शामिल नए सदस्य अंबिका सोनी और दिग्विजय सिंह हैं, जबकि पी चिदंबरम भी समूह का हिस्सा हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में रणनीति समूह के नेता हैं जबकि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा और उच्च सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश भी समिति के सदस्य हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन समूहों की संयुक्त बैठकें बुलाई जा सकती हैं, जिसके संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tharoor and Tiwari in Lok Sabha and Ambika and Digvijay in Rajya Sabha in the Strategic Group of Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे