लाइव न्यूज़ :

थरूर व तिवारी को लोकसभा अम्बिका व दिग्विजय को राज्यसभा में कांग्रेस के रणनीतिक समूह में जगह

By भाषा | Updated: July 18, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई संसद के मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के लिये पार्टी के रणनीतिक समूहों को पुनर्गठित करते हुये पार्टी नेताओं मनीष तिवारी और शशि थरूर को लोकसभा में जबकि अम्बिका सोनी तथा दिग्विजय सिंह को राज्यसभा के समूह में शामिल किया।

थरूर और तिवारी जी-23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल संगठन में बदलाव की मांग करते हुए गांधी को पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद पार्टी में तहलका मच गया था।

गांधी ने एक बयान में कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए समूहों का पुनर्गठन किया गया है। ये समूह सत्र के दौरान प्रतिदिन बैठक करेंगे और अंतर-सत्र अवधि के दौरान भी बैठक कर सकते हैं।

लोकसभा के लिए संसदीय रणनीति समूह का नेतृत्व अधीर रंजन चौधरी कर रहे हैं। लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई, मुख्य सचेतक के सुरेश, सचेतक रवनीत सिंह बिट्टू और मनिकम टैगोर समूह के सदस्य हैं। तिवारी और थरूर को इस समूह में शामिल किया गया है।

राज्यसभा में, रणनीति समूह में शामिल नए सदस्य अंबिका सोनी और दिग्विजय सिंह हैं, जबकि पी चिदंबरम भी समूह का हिस्सा हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में रणनीति समूह के नेता हैं जबकि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा और उच्च सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश भी समिति के सदस्य हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन समूहों की संयुक्त बैठकें बुलाई जा सकती हैं, जिसके संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए