लाइव न्यूज़ :

बंगाल जीतने की जंग के बीच कोविड के वास्ते वक्त निकालने के लिये शुक्रिया: चिदंबरम का मोदी पर तंज

By भाषा | Updated: April 18, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए ‘‘पश्चिम बंगाल को जीतने की अहम जंग के दौरान थोड़ा सा वक्त निकाल कर’’ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

चिदंबरम ने ‘दीदी-ओ-दीदी’ टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना भी की और प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ पश्चिम बंगाल को जीतने की जरूरी जंग और उसे भाजपा के साम्राज्य में मिलाने के दौरान कोविड के लिए थोड़ा सा वक्त निकालने के लिये शुक्रिया।’’

कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब प्रधानमंत्री ने शनिवार को संक्रमण के हालात की समीक्षा के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले चार दिन से प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

बनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जवाहर लाल नेहरू या मोरारजी देसाई या अटल बिहारी वाजपेयी को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते सोच भी नहीं सकता।’’

कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा,‘‘ अधिकतर अस्पतालों के दरवाजों पर ‘‘ टीके नहीं हैं’’ के बोर्ड लटक रहे हैं, वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन दावा कर रहे हैं कि टीकों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।’’

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी तंज करते हुए कहा,‘‘ मंत्री पर विश्वास करें तो टीकों, रेमडेसिविर ,अस्पतालों में बिस्तरों, चिकित्सकों, नर्सों की कोई कमी है, केवल मरीजों की कमी है।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार, जिसके पास सारी शक्तियां और अधिकार है, वह कोविड-19 रोधी टीके का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री की शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद कहा,‘‘ देश जिस आपदा का सामना कर रहा है उसके लिए केवल केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।’’

चिदंबरम ने कहा कि संक्रमण का प्रसार व्यापक पैमाने पर टीकाकरण करके ही रोका जा सकता है लेकिन यह दुखद है कि टीकों की कमी है और राज्यों के पास या तो टीके समाप्त हो गए हैं या होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो